About Us

आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट सन 2015 में पर्यावरण संरक्षण व् ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार प्रसार व् रोजगार उपलब्ध करवाने के उदेश्य से नानजीभाई गुर्जर ने वापी से शुरुआत की। 2015 से नियमित रूप से 2023 तक वापी से राजसमंद तक प्रति वर्ष पर्यावरण रथ यात्रा की। इस दौरान शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, न्याय विभाग व् स्थानीय नागरिको के सहयोग से अब तक 10 लाख पोधो का वितरण कर चुके है। हाल ही में गंगा सागर सरोवर का विकास व राष्ट्रमाता पन्नाधाय वनस्थली का निर्माण आगंतुको को आकर्षित करे बगैर नहीं रहता है। स्थानीय ग्रामीण जनों के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी के तोर पर पर्यावरण बचाने हेतु सम्पूर्ण राजसमंद जिला व् विशेष कर कालिंजर ग्राम पंचायत मैं गंगा सागर सरोवर व् राष्ट्रमाता पन्नाधाय वन स्थली का विकास अनुकरणीय पहल है। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट भविष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष विशेष कर गुजरात व्रराजस्थान में सघन वृक्षारोपण व् अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में शिक्षा व्यापक प्रचार प्रसार के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण व् युवाओ को रोजगारो मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध करवा के स्व रोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु कटिबद्ध है। भविष्य में आप के, मार्गदर्शन व् सहयोग की उम्मीद करते है।