Ashapura Manav Kalyan Trust
अन्यन्यूज़सामाजिक कार्यक्रमहमारे बारे में

प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की अनुकरणीय पहल , औषधीय एवं फलदाई पौधों की हरित क्रांति ,ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर, गंगासागर गांव कालिंजर ग्राम पंचायत कुंभलगढ़ में अद्भुत नजारा

राजसमंद। राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री एवं राजस्थान गुर्जर महासभा प्रदेश अध्यक्ष कालू लाल गुर्जर ने आज अद्भुत स्थल का अवलोकन किया। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक नानजी भाई गुर्जर द्वारा वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। राजस्थान गुर्जर महासभा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, राजस्थान गुर्जर महासभा राजसमंद जिला अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, सरवन सिंह चुंडावत ने आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों का पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के साथ अवलोकन किया। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में गंगासागर गांव कि पहाड़ियों को हरी-भरी करने, औषधीय एवं फलदाई पौधों के साथ ही राष्ट्रीय माता पन्नाधाय वनस्थली, भारत माता एवं माता पन्नाधाय का प्रस्तावित मंदिर निर्माण, उदय सिंह पहाड़ी का विकास, चंदन पहाड़ी का विकास तथा श्री देवनारायण वनी के विस्तार हेतु आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया। ट्रस्ट द्वारा पिछले कुछ माह में 5000 पौधे लगाए गए थे ।उनमें से 3500 वर्तमान समय में फल फूल रहे हैं। ट्रस्ट की प्रस्तावित योजनाओं का नानजी भाई गुर्जर ने खुलासा किया, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ने कहा कि हमें क्षेत्र के और ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर विकसित किए जा रहे कार्यों में अपनी ओर से पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। राजस्थान गुर्जर महासभा एवं व्यक्तिगत रूप से मैं स्वयं ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर विकसित वन क्षेत्रों के विकास में पूर्ण सहयोग करेंगे।

Related posts

राष्ट्रिय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के राष्ट्रिय अध्यक्ष, डॉ लक्ष्मी नारायण आमेटा, नरेन्द्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यु ईण्डिया के मुख्य संयोजक आदरणीय श्री रवि चाण्क्य जी  लक्ष्मी नारायण आमेटा को पर्यावरण व समाज सेवा में डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि मिली

ashapuramanavkalyantrust

आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट || संगोष्ठी व कार्य की समीक्षा ||

ashapuramanavkalyantrust

आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा गवरी नामक लोक नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रमाता पन्नाधाय वन स्थली पर 5 दिन के गणेश जी की भी स्थापना की गई

ashapuramanavkalyantrust

Leave a Comment